नीमच@मालवा आजतक
शिव के बिना शक्ति का अथवा शक्ति के बिना शिव का कोई अस्तित्व ही नहीं है शिव संकल्प मात्र करते है | शक्ति संकल्प सिद्धि करती है आज भी अधिकांश घरों का सत्य यही है | किसी भी संकल्प की सिद्धि घर की नारी के बिना संभव नहीं है | इसीलिए हमारी संस्कृति में महिलाओं का बहुत उच्च स्थान है | हर घर में महिलाओं की इज्जत होनी चाहिए |उक्त विचार वरिष्ठ अधिवक्ता तेजपाल जैन ने शुभ प्रभात योग मित्र मण्डल में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सम्मान समारोह में व्यक्त किये |
इस अवसर पर डॉ माधुरी चौरसिया ने कहा भारत में महिलाएँ आगे बढ़ रही है, विभिन्न बड़े पदों को सुशोभित कर रही है | विदेशों में अपनी उर्जा का लोहा मनवा रही है | पंचायती राज व्यवस्था के कारण समाज के अंतिम छोर से महिलाएँ निकल कर देश की राजनीती का हिस्सा बन रही है लेकिन फिर भी कई दृष्टिकोणों से महिलाओं की स्थिति में सुधार की आवश्यकता है जिसका समाज में वातावरण निर्मित होना आवश्यक है |
इस अवसर पर अलका सिंहल, सुशीला अग्रवाल ने भी संबोधित किया| शुभ प्रभात मित्र मण्डल द्वारा प्रतिदिन योग करने आ रही सभी महिलाओं का पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया | इस अवसर पर सोभागमल डोसी, अनिल चौरसिया, अनिल सिंहल, दिलीप छाजेड़, नवल मित्तल, श्रेयांस लोढ़ा, यशवंत गर्ग, अरुण गोयल, सत्यनारायण तोतला, गोविन्द जी मंत्री, यादव साहब, नरेला जी, सत्यनारायण अग्रवाल, डॉ सीताराम सिंहल, नारायण गोयल सहित बड़ी संख्या में मण्डल के सदस्यगण उपस्थित थे | कार्यक्रम का संचालन दिलीप चौधरी एवं आभार शिव माहेश्वरी ने माना
शुभ प्रभात योग मण्डल ने किया महिलाओं का सम्मान