22 टिकिट बरामद
नीमच। इकबाल हुसैन/मालवा आजतक
अपने यहां मिलावट खोरी- कालाबाजारी का जोर चल रहा है। पहले के जमाने में सिनेमा के टिकट ब्लेक होते थे जमाना हाइटेक हो गया। अब आनलाईन कारस्तानी जारी है। रेल्वे रिजर्वेशन रेल टिकट ब्लेक में बेचने का भी धंधा बहुत पुराना है। पहले मिनाक्ष्ाी एक्सप्रेस के टिकट ब्लेक में बिकते थेओर आज भी आए दिन ये कालाबाजारी टिकट धारी धराते रहते है। ताजा मामला नीमच में सामने आया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार आई.आर.सी.टी.सी से प्राá सूचना के आधार पर नीमच आरपीएफ ने नीमच जिले के मनासा में कार्यवाही की.आर.पी.एफ.टी.आई. संजय मालसरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मनासा में रामपुरा नाका के पास तिरंगा टेलीकाम पर कार्यवाही की. 2-3 घंटे पडताल के बाद उसके संचालक दीपक बाहेती पिता गोविन्द बाहेती को गिरप्तार किया। वैसे ये रेल्वे का अधिकृत एजेंट है। लेकिन फर्ज युजर की आई.डी. बनाकर गलत तरीके से रेल्वे के टिकट निकाल कर प्रति यात्री टिकट पर 150 रूपये अधिक वसूलता था या ज्यादा लेकर बेचता था। छानबीन में इसके पास से 22 टिकट बरामद किये गये। कीमत 32,983 रूपये है। इसके साथ इसके पास से इलेक्टिृक उपकरण लेपटाप, मोबाईल बरामद किए गए। युवक को कल रात में आरपीएफ थाने लाया गया। जिसे आज रतलाम कोर्ट में पेश करने रवाना किया गया।
आरपीएफ टीआई संजय मालसरिया ने बताया ये टिकट कालाबाजारी वालों के विरूद्ध ये अभियान कल पूरे देशभर में एक साथ चला। ओर इनके विरूद्ध कार्यवाही की गई। पिछले वर्ष भी इस प्रकार की दो कार्यवाही की गई थी। उसमें भी मनासा में कार्यवाही हुई थी। आज की कार्यवाही आर.पी.एफ. थाना प्रभारी संजय मालसरिया के नेतृत्व में की गई।