फाग उत्सव..आज बिरज में होरी रे रसिया... पर झूमे
सिंधी समाज महिला संगठनों ने  मनाया फागोत्सव.

नीमच @मालवाआजतक

आज बिरज में होरी रे रसिया..., आयो रे रंगीलो... होली खेले नंदलाल..., होली आई रे कन्हाई जैसे भजनों पर महिलाओं ने नृत्य की प्रस्तुति देते हुए पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वावधान में समाज की सभी महिला संगठनों द्वारा संयुक्त रुप से फाग महोत्सव मनाया गया।

शनिवार को शाम 5 बजे भागेश्वर महादेव मंदिर स्थित आलमचंद हाल में यह आयोाजन किया जिसमें महिलाओं ने रंग-गुलाल और फूलों से कान्हा के संग होली खेली और इको फ्रेंडली होली मनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर आकर्षक प्रस्तुतियां दी। फागोत्सव के दौरान महिलाओं ने फाग गाया। भजनों पर नृत्य कर भक्ति की।

 

इस मौके पर पूज्य सिंधी पंचायत महिला संगठन अध्यक्ष अरुणा तलरेजा, सचिव नीतू मेघवानी, सिंधुसेना महिला संगठन जिलाध्यक्ष लक्ष्मी प्रेमाणी, सचिव तृप्ति पुरोहित, सिंधु सेवा संगम रेश्मा टिलवानी, पूूजा केवलानी, सुहाना बदलानी, सिंधी सोाशल ग्रुप अध्यक्ष मोना पुर्सवानी सहित  दिव्या लालवानी, सपना लालवानी, पूनम रोहिड़ा, रीतु भंभानी,  ज्योति गाेविंदानी, सरिता प्रेमाणी, सुनीता पुरोहित, गोदावरी लालवानी, हिना गोविंदानी, सपना मेघवानी,कोमल भाग्यवानी, लाजवंती अंदानी सहित कई महिलाएं उपस्थित थी।