श्रीमती रितु झंवर मनासा अध्यक्ष एवं श्रीमती अर्चना सारड़ा जावद सचिव चयनित
जावद।मालवा आजतक
नीमच जिला माहेश्वरी महिला मंडल के बहुप्रतीक्षित चुनाव आज गुरुवार को श्री माहेश्वरी समाज भवन जावद पर महिला मंडल की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती वीणा सोमानी इंदौर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अरुणा बाहेती खंडवा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती निर्मला बाहेती इंदौर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अनुपमा बाहेती महू, अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला सेवा ट्रस्ट प्रबंध समिति सदस्य श्रीमती उर्मिला झंवर इंदौर, चुनाव अधिकारी श्रीमती रमा सारड़ा इंदौर, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चुनाव पर्यवेक्षक श्रीमती गीता झंवर मंदसौर की उपस्तिथि मे संपन्न हुए।
इस चुनाव में जिलाध्यक्ष पद पर श्रीमती रितु मनोज झंवर मनासा, सचिव पद पर श्रीमती अर्चना कमलेश सारड़ा जावद, कोषाध्यक्ष पद पर श्रीमती संध्या ललित राठी नीमच, उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती उमा प्रहलाद आगाल मनासा, सहमंत्री पद पर श्रीमती मंजूदेवी राजेंद्र राठी जावद, संगठन मंत्री पद पर श्रीमती मनोरमा सुंदरलाल मंडोवरा जाट, सांस्कृतिक सचिव पद पर श्रीमती सुमन संजय मुछाल जावद का सर्वसम्मति से चयन किया गया।
इस अवसर पर महिला मंडल की प्रदेश सहसचिव श्रीमती स्नेहलता अनिल मूंदड़ा मनासा, जिला संरक्षक शांतादेवी गगरानी, जिला सचिव श्रीमती राजनदेवी मुछाल, महिला मंडल जावद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भूतड़ा, सचिव श्रीमती कृष्णादेवी मुछाल, श्रीमती कौशल्यादेवी सारड़ा, श्रीमती स्नेहलता दाढ़, श्रीमती रमादेवी राठी, श्रीमती अंजू पोरवाल जावद, श्रीमती कृष्णादेवी मंडोवरा जाट सहित जावद, नीमच, मनासा की अनेक महिलाएं उपस्तिथ थी।