भाजपा महिला मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
नीमच@मालवा आजतक
मप्र में कांग्रेस सरकार द्वारा महिलाओं के लिए अलग शराब की दुकानें खोले जाने की नीति को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने विरोध किया। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीना जायसवाल ने कहा महिलाओं के लिए शराब आउटलेट खोलना भारतीय संस्कृति के खिलाफ है। मध्य प्रदेश की सरकार सिर्फ शराब परोसने में ज्यादा ध्यान दे रही है। महिलाओं के लिए अलग से शराब दुकान खोलने का फैसला किसी भी स्थिति में लागू नहीं होने दिया जाएगा। इसको लेकर महिलाओं ने दोपहर 12.30 बजे कलेक्टोरेट पहुंच कर राज्यपाल के नाम का ज्ञापन तहसीलदार पींकी साठे को सौपा।
राज्यपाल को सौंपे ज्ञापन में बताया कि कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री महिलाओं के लिए अलग से शराब की दुकानें खोले की नीति लागू करने का ऐलान किया है। समाज विरोधी इस निर्णय का भाजपा पूरजोर विरोध एवं निंदा करती है। प्रदेश में पूरी तरह शराब बंदी लागू की जाना चाहिए।
ज्ञापन का वाचन मीना जायसवाल ने किया। इस मौके पर विधायक दिलीपसिंह परिहार, भाजपा जिलाध्यक्ष हेमंत हरित अवंतिका जाट, राजू भील पार्षद, संगीता जैन , वंदना खंडेलवाल, कमलेश मांदलिया, मीनू लालवानी , प्रियंका माहेश्वरी, रिंकु पंवार, विमला पटेेल सहित कई महिलाएं उपस्थित थी।