नीमच@मालवा आजतक
सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाली अन्तर्राष्ट्रीय इनरव्हील क्लब शाखा नीमच में डिस्ट्रिक्ट 304 की चेयरमैन श्रीमती दीपा कचोलिया (रतलाम) अपनी अधिकारिक यात्रा पर नीमच आ रही है I उक्त जानकारी देते हुए संस्था की अध्यक्ष डॉ.माधुरी चौरसिया एवं सचिव सरिता पाटीदार ने बताया कि वर्ष भर की गतिविधियों का अवलोकन करने के लिए डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन श्रीमती दीपाजी कचोलिया (रतलाम) नीमच आ रही है I इस अवसर पर AC मेम्बर श्रीमती संगीता जोशी भी उपस्थित रहेंगी I
दोपहर 02 बजे रोटरी क्लब सभागार में इनरव्हील परिवार द्वारा उनका स्वागत किया जायेगा I 02:30 बजे ज्ञानोदय इंस्टीट्यूट कनावटी में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में उनका सम्मान किया जायेगा I उसके बाद 3 बजे प्राथमिक विद्यालय ग्राम कनावटी में 60 बच्चों के लिए डेस्क प्रदान की जाएगी I तत्पश्चात इनरव्हील दल इंदिरा नगर स्थित वात्सल्य धाम जाकर बैडशीट एवं अन्य सामग्री वितरित करेगी उसके बाद इनरव्हील प्याऊ का निरिक्षण कर पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी I शाम को विकास नगर में चल रही भागवत कथा में आरती करेंगी I
सायं 07:30 पर उनके सम्मान में एक सभा का आयोजन किया है जिसे वे संबोधित करेंगी I संस्था की कोषाध्यक्ष अलका चड्डा,उपाध्यक्ष नेहा गुप्ता,आई.एस.ओ.सपना वर्मा,एडिटर तृप्ति दुआ सहसचिव निशा धानुका सभा संचेतक कीर्ति उपाध्याय ने सभी सदस्यों से कार्यक्रम सफल बनाने की अपील की I