धूमधाम से मनाया जायेगा होलिका पर्व, 9 को नीमच में होगी भव्य आर्केष्ट्रा

नीमच सांस्कृतिक उत्सव समिति की बैठक सम्पन्न
राजस्थानी और होली के गीतों के बीच ढोल ढमाको के बीच होगा होलिका दहन




नीमच@मालवाआजतक

नीमच सांस्कृतिक उत्सव समिति द्वारा आमजनता के हित में शहर में प्रति वर्ष विभिन्न धार्मिक त्यौहारों पर उत्साह व धूमधाम से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता आ रहा है। इस वर्ष नीमच सांस्कृतिक उत्सव समिति द्वारा दशहरा मैदान नीमच में दिनाँक 09 मार्च को धूमधाम व उत्साह के साथ होलिका पर्व मनाया जायेगा।


इस संबंध में होलिका पर्व धूमधाम से मनाने हेतु 01 मार्च रविवार को सायं 5 बजे नीमच सांस्कृतिक समिति के प्रमुख बृजेश मित्तल व ओम दीवान के मार्गदर्शन में दशहरा मैदान में एक बैठक का आयोजन रखा गया। जिसमें उपस्थित सदस्यों ने व्यापक विचार विमर्श कर रणनीति बनाई गई। व 9 मार्च को होलिका पर्व के अवसर पर आर्केष्ट्रा का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के तहत नाईस नाईट आर्केष्ट्रा के द्वारा पारिवारिक माहौल में राजस्थानी कल्चर में शानदार प्रस्तुति दी जायेगी। जिसमें राजस्थानी लोक नृत्य, घूमर, होली नृत्य, कामेडी के साथ विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत शानदार नृत्य की प्रस्तुति आर्केष्ट्रा का आकर्षण रहेगी।


नीमच सांस्कृतिक उत्सव समिति के द्वारा दशहरा उत्सव समिति के सदस्यों द्वारा कार्यक्रम को लेकर तैयारियो को अंतिम रूप दिया जा रहा है । रविवार को आयोजित बैठक में ब्रजेश मित्तल, ओम दीवान, महेश वीरवाल, राजेश जायसवाल (पराग टंेट), जगदीश पुनर, प्रतिपालसिंह पाली छाबड़ा, रमेश बोरीवाल, मनीष चान्दना, धर्मेन्द्र परिहार, सोनू यादव, अंसार भाई आदि उपस्थित थे। मीडिया प्रभारी मनीष चांदना ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि नीमच सांस्कृतिक उत्सव समिति  प्रमुख बृजेश मित्तल व ओम दीवान के मार्गदर्शन में बीते चार वर्षो से निरंतर त्यौहारों पर जनहित में शहरवासियों के मनोरंजन हेतु विभिन्न प्रकार के आयोजित किये जाते आ रहे है। इस क्रम को जारी रखते हुए होलिका पर्व धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है। दशहरा मैदान पर आयोजित होने वाले होलिका दहन पर्व को शहरवासियों को बेसब्री से इंतजार रहता है।