भाविप नीमच महिला प्रकोष्ठ ने मनाया मूक बधिर बच्चों के बीच फाग उत्सव


नीमच@मालवा आजतक
सेवा संस्कार मे अग्रणी भारत विकास परिषद शाखा परिवार नीमच की महिला प्रकोष्ठ   की सदस्याओं  द्वारा आज मूक बधिर बच्चों के बीच रेडक्रास भवन मे होली  फाग उत्सव के रूप मे  मनाई गई। परिषद की महिलाओं द्वारा बच्चों के साथ मीठे मीठे भजनों को गाते हूए व नाचते हुए रंगों के त्यौहार होली के रंग बिखेरते हुए रंग बिरंगे गुलाल और फूलों से होली खेली गई।



साथ ही बच्चों को विभिन्न उपहार दिए गए। इस अवसर पर बच्चों के चेहरों की मुस्कान और खुशी दिल को छू रही थी। कार्यक्रम मे महिला प्रकोष्ठ की सरिता पोरवाल, ममता गर्ग, सुनीता मंगल, गरिमा माहेश्वरी,वंदना मुजावदीया, सुनीता सिंहल,सुनीता चौधरी, संजूला गोयल,गीता धनोतिया, माया पोरवाल,सुनीता डबकरा, अर्चना गट्टानी, शाखा अध्यक्ष दिनेश मुजावदीया, शांतिलाल पोरवाल, सुशील गट्टानी आदि ऊपस्थित थे। उपरोक्त जानकारी भारत विकास परिषद के मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता मनोज माहेश्वरी द्वारा दी गई।