नीमच@मालवा आजतक
भारत में अनाथ बच्चों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है उन बच्चों को ममता की छांव में लाना है नेशनल प्रेसिडेंट ममता गुप्ता जी ने पांच साल में भारत के सभी अनाथ बच्चों को माँ बाप का साया दिलवाले का सपना देखा है और भारत को सभी इनरव्हील मिल कर ‘’मिशन ममता’’ पर काम कर रहें है इस कड़ी में नीमच इनरव्हील क्लब क्षेत्र के सभी क्लबों को शासकीय एजेंसी ‘’कारा’’ से जोड़ गोद दिलवाने की क़ानूनी प्रक्रिया में मदद कर रहा है किसी भी अभिभावक को बच्चा गोद दिलवाना है तो इनरव्हील अध्यक्ष डॉ माधुरी चौरसिया की मदद ले सकते है |
उक्त विचार इनरव्हील डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन दीपा कचोलिया (रतलाम) ने अपनी अधिकारिक यात्रा के दौरान सभा को संबोधित करते हुए कहे इस अवसर पर AC मेम्बर संगीता जोशी ने कहा इनरव्हील क्लब अंतराष्ट्रीय संस्था है जो सन 1965 को सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही है नीमच इनरव्हील क्लब ने कई सेवा प्रकल्प किये है कनावटी स्कूल में 150 बच्चों के फर्नीचर की व्यवस्था कर उसे हैप्पी स्कूल बनाया है क्लब को अब जल संवर्धन के लिए कार्य करना चाहिए |
इनरव्हील क्लब नीमच की अधिकारिक यात्रा की सभा में सर्वप्रथम अतिथिगणों द्वारा इनरव्हील क्लब की जनक ओलिकर गोल्दिव एवं माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया इनरव्हील प्रार्थना का वाचन एडिटर तृप्ति दुआ ने किया अतिथियों का स्वागत उपाध्यक्ष नेहा गुप्ता सभा संचेतक कीर्ति उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष वीणा सक्सेना, हेमा गुप्ता ने किया |
स्वागत उद्बोधन डॉ माधुरी चौरसिया ने दिया | वर्ष भर की गतिविधियों का लेखा जोखा प्रोजेक्टर पर सचिव सरिता पाटीदार ने प्रस्तुत किया मुख्य अतिथि दीपा जी का परिचय कोषाध्यक्ष अलका चड्ढा ने प्रस्तुत किया | कार्यक्रम में वर्ष भर की विभिन्न गतिविधियों में सराहनीय योगदान देने के लिए पूर्व अध्यक्ष हेमांगिनी त्रिवेदी को इनरव्हील सम्मान प्रदान किया गया संस्था की तृप्ति दुआ, मधु दुआ, उषा व्यास, सरोज गाँधी, अनीता उपाध्याय, अंतिम भाटिया, उषा खंडेलवाल, निर्मला जैन, संगीता दुआ आदि को सम्मानित किया गया | इस अवसर पर नये सदस्यों को मण्डल अध्यक्ष दीपा कचोलिया द्वारा पिन लगा कर इनरव्हील मेम्बरशिप प्रदान की गई |
इस अवसर पर रोटरी अध्यक्ष सुरेश अजमेरा सचिव मुकेश कालरा पूर्व मंडलाध्यक्ष दर्शन सिंह गाँधी इनरव्हील डायमंड एवं केंट के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में इनरव्हील सदस्य एवं गणमान्य नागरिक गण उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष सरोज गाँधी एवं आभार आई.एस.ओ. सपना वर्मा ने माना |