राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन और विकास कार्यों को गति देने के लिए कड़ी से कड़ी जोड़नी होगी - सहकारिता मंत्री आंजना
निंबाहेड़ा@मालवा आजतक
राजस्थान सरकार के सहकारिता एवं इंदिरा गांधी नहर परियोजना मंत्री उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में शनिवार को निंबाहेड़ा पेच परिसर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर निंबाहेड़ा ब्लॉक क्षेत्र के नव निर्वाचित सरपंचों उप सरपंचों एवं वार्ड पंचों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी निंबाहेड़ा द्वारा राजस्थान सरकार के सहकारिता एवं इंदिरा गांधी नहर परियोजना मंत्री उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुरूषोत्तम लाल झंवर की अध्यक्षता एवं पूर्व प्रधान छोटी सादड़ी मनोहरलाल आंजना, जिला कांग्रेस महामंत्री गोपाल लाल आंजना, छोटी सादड़ी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राधेश्याम पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष चंद्र शारदा, उपाध्यक्ष परवेज अहमद,कांग्रेस एसटी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मनोहर सिंह मीणा, जिला कांग्रेस सचिव भोप राज टांक, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्षा अशोक देवी कुमावत, छोटीसादड़ी नगर कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, निंबाहेड़ा नगर कांग्रेस अध्यक्ष परसराम कृपलानी,सरस डेयरी जिला स्तरीय समिति सदस्य एवं पार्षद रवि प्रकाश सोनी,विधानसभा क्षेत्र युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना,के विशिष्ठ आतिथ्य में निंबाहेड़ा ब्लॉक क्षेत्र के नव निर्वाचित सरपंचों उप सरपंचों एवं वार्ड पंचों के सम्मान समारोह में सहकारिता मंत्री आंजना ने सरपंचों ढोरिया रामेश्वर लाल धाकड़, फलवा सरपंच भोपराज टांक, अरनिया जोशी सरपंच गजेंद्र पालीवाल,अरनोदा सरपंच योगेश पाटीदार, मांगरोल सरपंच गोपाल लाल रुल, भावलिया सरपंच रेखा बाई भील, गादोला सरपंच रसीली बाई मीणा, बागरेडा घाटा सरपंच रतनलाल धाकड़, बड़ावली सरपंच गुड्डी बाई धाकड़, सरसी सरपंच नेना देवी धाकड़, निंबोदा सरपंच बद्रीलाल नायक, डला किशनपुरा सरपंच बाबूलाल धाकड़, मरजीवी सरपंच यशोदा बाई,रानीखेड़ा सरपंच नारानी बाई जाट, बाड़ी सरपंच गोपाललाल रैगर, गुडाखेडा सरपंच शांतिलाल रैगर,बिनोता सरपंच इश्वरलाल मीणा, भगवानपुरा सरपंच धापू बाई धाकड़, टाई सरपंच नारूबाई गुर्जर, मंडला चारण राधा बाई चारण, फाचर अहिरान सरपंच विक्रम अहीर,बरडा सरपंच शांतिलाल बाई रैगर, मंडलाचारन उप सरपंच आईदान गड़वी, बांगेडा मामादेव गिरधारी लाल गायरी, मिन्नाना योगेन्द्र सिंह शक्तावत, बडोली माधोसिंह शंभुलाल कुमावत, निंबोदा लक्ष्मण दान चारण, नरसिंहगढ़ ममता मीणा, बाड़ी कैलाश आंजना, फलवा रेखा आमेटा,अरनिया जोशी शंभुलाल लोहार,गादोला वीरेंद्र शर्मा, अरनोदा शोरम बाई रेबारी, मांगरोल दिनेश रैगर,टाई उषा देवी पाटीदार,केली सज्जन सिंह, बरडा रामनारायण माली,डला किशनपुरा उदयराम भील, गुडा खेड़ा गायत्री बाई टांक,भावलिया महेंद्र सिंह चरलिया, मेलाना मंजू बाई अहीर, सरसी रामेश्वर लाल भांभि,बडावली कालूराम सहित निंबाहेड़ा ब्लॉक क्षेत्र की समस्त पंचायतों के वार्ड पंचों को उपरने ओढ़ाकर उनका सम्मान किया।
पेच परिसर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित उक्त सम्मान समारोह में क्षेत्र के समस्त नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए हजारों की संख्या में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सहकारिता मंत्री आंजना ने कहा कि पंचायतों के चुनाव पार्टी के आधार पर नहीं लड़े जाते परंतु समान राजनीतिक विचार धारा के लोग भी आमने सामने चुनाव लड़ते है और जीतते या हारते हैं पर चुनाव के बाद किसी प्रकार की कोई वैमनस्यता नहीं रहे यह महत्वपूर्ण बात है जिसका सबको ध्यान रखना चाहिए। मंत्री आंजना ने इस अवसर पर सभी को आश्वस्त किया कि ग्रामीण क्षेत्र का समग्र और निरन्तर विकास तभी संभव होगा जब कड़ी से कड़ी जुड़ेगी,उन्होंने सभी नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि आने वाले पंचायत समिति और जिला परिषद चुनावों में भरपूर मेहनत करके कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों को विजयी बनाकर राज्य से लेकर गांव तक कांग्रेस की सरकार बनानी होगी और विकास को गति देनी होगी।
सम्मान समारोह को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तम लाल झंवर, जिला कांग्रेस महामंत्री गोपाल लाल आंजना, नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष चंद्र शारदा, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्षा अशोका देवी कुमावत,जिला कांग्रेस सचिव भोप राज टांक, सरस डेयरी जिला स्तरीय समिति सदस्य एवं पार्षद रवि प्रकाश सोनी ने भी संबोधित किया। समारोह का संचालन जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष गिरधारीलाल खटीक ने किया।
सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की कार्यशैली एवं कांग्रेस पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर इस अवसर पर निंबाहेड़ा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत जलिया के पूर्व सरपंच मानसिंह मीणा और नव निर्वाचित वार्ड पंच उंकारलाल मीणा ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जिनका मंत्री आंजना ने उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया।