आयुष्मान, उज्जवला और पीएम आवास योजना देश के लिए मील का पत्थर साबित हुई - सांसद सुधीर गुप्ता

 
सांसद सुधीर गुप्ता ने चैपाल पर सुनी ग्रामीणों की समस्या, केन्द्र की योजनाओं की जानकारी दी 


मंदसौर/मालवा आजतक


केन्द्र की मोदी सरकार ने जो 6 वर्षो में किया है वो कांग्रेस 70 वर्षो में भी नहीं कर पाई। केन्द्र की आयुष्मान योजना, उज्जवला योजना,आवास योजना, सुकन्या योजना ऐसी कई योजना है जो देश के विकास के लिए मील का पत्थर साबित हुई। उक्त बात सांसस सुधीर गुप्ता ने दलौदा मंडल के विभिन्न ग्रामों के प्रवास पर कहीं। 



शुक्रवार को सांसद गुप्ता ने मंडल के ग्राम नगरी से दौरा प्रारंभ किया। इसके बाद वे कचनारा, आक्या उमाहेड़ा, दलौदा रेल, पटेला, ताजखेड़ी, राजाखेड़ी, गरोड़ा, करजू, कटलार, बनी, देहरी सहित आदि ग्रामों में पहुंचकर चैपाल पर ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं से चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुना और उन्है दूर करने का आश्वासन दिया। ग्राम ताजखेड़ी में मां हिंगलाज माता के दर्शन कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। ग्राम दलौदा रेल में भारत सरकार की निधी से निर्माणाधीन आगनवाड़ी भवन का लोकार्पण किया। साथ में उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण के किया। 



चर्चा के दौरान सांसद गुप्ता ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार किसानों  की आय दुगनी करने के लिए प्रतिबद्ध है। किसान सम्मान निधी का किसानों को लाभ मिल रहा है। वहीं आयुष्मान योजना तो देश के लिए मिल का पत्थर साबित हुई। गरीबों का पांच लाख तक का उपचार मोदी सरकार करा रही है। वहीं अब तक कच्चे मकानों में निवास कर रहे ग्रामीणों को मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकानों का निर्माण कराकर उनके सपनों को साकार किया है। वहीं उज्जवला योजना से ग्रामीण महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली है। सांसद गुप्ता ने कहा कि हमारी सरकार देशहित में कई ठोस निर्णय ले रही है। कश्मीर में धारा 370, सीएए जैसे कई महत्वपूर्ण निर्णय हमारी सरकार ने लिए है। वहीं सांसद सुधीर गुप्ता ने ग्रामीणों को हरे और फलदार वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया। वहीं जल संरक्षण करने के उपाय भी बताएं। 



इस अवसर पर पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया, मंडल अध्यक्ष रमेश धाकड़, मंडल महामंत्री गजेंद्र सिंह, घनश्याम बग्गड़, मदन जी, लालखेडा राजमल पाटीदार, ओंकारलाल आंजना, ओमप्रकाश सूर्यवंशी, दीपक बैरागी, करण सिंह परिहार सहित अनेक कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।